बोनाफाइड सर्टिफिकेट (Bonafide Certificate) एक आधिकारिक दस्तावेज है इसका उपयोग छात्रवृत्ति (scholarship), शैक्षिक ऋण, बैंक खाता खोलने, पासपोर्ट आवेदन, या सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज के रूप में किया जाता है। ब्लॉग की इस पोस्ट में हम आपको Mool Niwas Certifiace  Rajasthan से जुड़ी जानकारी दे रहे है जिसमे हमनें Mool niwas praman patra से जुड़े आपके सभी सवालों को शामिल किया गया है 

1. Document Required for bonfide Certificate

मूलनिवास प्रमाण पत्र बनाने के लिए आपको एक आवेदन फॉर्म की आवश्यकता होगी जिसे आप निचे दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते है आवेदन फॉर्म को आपको आवेदक के नाम से भरना होगा साथ ही दिये गए शपथ पत्र जैसे नाबालिक होने पर , बालिक होने पर , विवाहित महिला होने पर आदि भरें इसमें आवेदक की एक पासपोर्ट साइज फोटो भी आवेदन फॉर्म पर लगाए।


Mool Niwas Praman patra ke liye aavashyak Dastavej

आवेदन फॉर्म के साथ लगने वाले सहायक दस्तावेज :

  • जन आधार कार्ड : अनिवार्य ।
  • आधार कार्ड : आवेदक का आधार कार्ड।
  • राशन कार्ड : वैकल्पिक।
  • 10 साल पुराना पते का दस्तावेज : वोटर आईडी (स्वयं /पिता /पति का) ,राशन कार्ड (स्वयं /पिता /पति का), ड्राइविंग लाइसेंस (स्वयं /पिता /पति का), बिजली बिल पानी का बिल, मूल निवास प्रमाण पत्र( पिता /पति का) ,गैस कनेक्शन दस्तावेज ,सरकारी कर्मचारी प्रमाण पत्र ,बीएसएनएल लैंडलाइन बिल, पासपोर्ट ,जन्म प्रमाण पत्र ,जाति प्रमाण पत्र ,विवाह प्रमाण पत्र आदि ।
"मूल निवास के आवेदन के लिए जन आधार एक आवश्यक दस्तावेज है आवेदन से पूर्व अपने जन आधार में अपना नाम , व फोटो अवश्य जाँच ले क्यों की आवदेन के समय आपका नाम व फोटो जन आधार पोर्टल से Fetch की जाती है  "

2. how to apply bonafide certificate in rajasthan

  • आवेदन फॉर्म में आवेदक की सभी जानकारी स्पस्ट रूप से भरे व आवेदन फॉर्म पर फोटो कॉलम में आवेदक की फोटो चस्पा दे ।
  • फॉर्म पर आवेदक के हस्ताक्षर करवाए और शपथ पत्र भी को भी पूर्ण करें ।
  • दो राजपत्रित अधिकारियो से आवेदन फॉर्म को मोहर व हस्ताक्षर के साथ सत्यापित करवाए ।
  • आवेदक की फोटो को भी मोहर व हस्ताक्षर से एक (ऊपर वाले में से कोई) राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाए।
  • मूल निवास फॉर्म व सहायक दस्तावेज के साथ ईमित्र से ऑनलाइन करवाए या आप राजस्थान सम्पर्क पोर्टल आपको बिना ईमित्र के आवेदन की सुविधा प्रदान करता है ।

3. Bonafide certificate status check online

     ईमित्र से आवेदन करने पर आपको एक txn नंबर / Token Number टेक्स्ट मैसेज के जरिए प्राप्त होता है आप ईमित्र वेरिफिकेशन की वेबसाइट पर विजिट कर token number से अपने आवेदन के जारी होने के स्टेप्स को देख सकते है इसके लिए आपको google Search Bar में टाइप करना है emitra वेरिफिकेशन।  

4. Bonafide certificate download

यदि आपका आवेदन अप्रूव हो गया है और इसे आप डाउनलोड करना चाहते है तो आपको इसके लिए अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर पर विजिट करना होगा


अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1: Mool niwas praman patra in english?

उत्तर:मूलनिवास प्रमाण पत्र का प्रिंट राजस्थान में हिंदी में ही होता है इंग्लिश में नहीं बनाया जा सकता ।

प्रश्न 2: Domicile Certificate Vailidity Rajasthan?

उत्तर: राजस्थान में 'मूल निवास प्रमाण पत्र' (Domicile Certificate) की वैधता मुख्य रूप से आजीवन (Lifetime) होती है। यह प्रमाण पत्र यह सिद्ध करता है कि आप राजस्थान के स्थायी निवासी हैं, इसलिए जब तक आप अपना स्थायी निवास स्थान नहीं बदलते, तब तक यह मान्य रहता है।।

प्रश्न 3: Mool niwas बिना जन आधार के बनाया जा सकता है क्या ?

उत्तर: नहीं , बिना जन आधार कार्ड के आप आवेदन नहीं कर पाएंगे ।

प्रश्न 4:can i apply bonafide certifiate without emitra ?

उत्तर: । हा , आप बिना ईमित्र के मूलनिवास के लिए आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको आवेदन फॉर्म तैयार करना होगा , तैयार आवेदन फॉर्म के साथ आप जन सम्पर्क पोर्टल पर विजिट कर बिना ईमित्र के मूल निवास का आवेदन कर सकते है ।

निष्कर्ष (Conclusion)

यदि आप राजस्थान के निवासी है और मूलनिवास बनाना चाहते है तो आपको आवेदन फॉर्म व सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट के साथ अपने नजदीकी ईमित्र पर सम्पर्क कर सकते है ।

⚠️ जरूरी सूचना (Disclaimer):

RK Emitra Online एक निजी वेबसाइट है। यह किसी भी सरकारी विभाग का आधिकारिक पोर्टल नहीं है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि करें।