How to apply for police verification rajasthan Step by Step RkemitraOnline
राजस्थान में पुलिस वेरिफिकेशन , (Police Satyapan Rajasthan)अब पूरी तरह से ऑनलाइन और सुलभ है। यह प्रक्रिया सरकारी नौकरी, पासपोर्ट आवेदन, या किसी महत्वपूर्ण लाइसेंस के लिए Police Charactor Certificate अत्यंत आवश्यक है, Police Clearance Certificate बनाने के लिए आप ईमित्र सेंटर पर सम्पर्क कर सकते है पुलिस वेरिफिकेशन का आवेदन आधार कार्ड व पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन ईमित्र पर जमा कर सकते है , साथ ही आप Police Verfication Status Online Check और Police Verification Rajasthan Print भी आप ऑनलाइन प्राप्त कर सकते है ।
1. Police Verification Rajasthan required documents
यदि आप पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र का ऑनलाइन आवेदन कर करे है तो आपको दो प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होंगी ।
- आधार कार्ड (पहचान व पते के प्रमाण के लिए )*
- पते का विवरण
- आवेदक का नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाइल नंबर
2. How to Apply Police Charitra Praman Patra
आधार कार्ड व एक फोटो के साथ अपने नजदीकी ईमित्र सेण्टर से आवेदन कर सकते है यदि आप राज्य से बाहर है या ईमित्र सेंटर पर जाने में असमर्थ है तो आप हमारे Contact Us पेज के माध्यम से सम्पर्क कर सकते है ।
आप केवल आधार कार्ड व एक फोटो के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते है
नोट : यदि अपने विभिन्न एड्रेस के निवासी रहे है तो ऑनलाइन के समय आपको उन एड्रेस की जानकारी देनी होगी ताकि उस समय के आपके पुलिस रिकॉर्ड की जानकारी ली जा सके , यदि आप एक विवाहित महिला है और आपको पुलिस वेरिफिकेशन की आवश्यकता है तो शादी से पहले व शादी के बाद के निवास स्थान की जानकारी ऑनलाइन के समय उपलब्ध करवानी होंगी ताकि आपका सत्यापन आसानी से बन सके ।
📚 Related Articles
3. पुलिस सत्यापन Status Check Online
यदि अपने आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते है तो आपको इसके लिए राजस्थान पुलिस के वेबसाइट पर विजिट करना होगा जिसमे आप ईमित्र रसीद में प्रिंट रेफरन्स संख्या या फिर ईमित्र टोकन संख्या के माध्यम से आवेदन के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते है।
RAJASTHAN POLICE OFFICIAL WEBSITE राजस्थान पुलिस
4. Police Verification Rajasthan Pdf Download
यदि आप प्रिंट या पीडीऍफ़ डाउनलोड करना चाहते है तो इसके लिए आपको नजदीकी ईमित्र सेण्टर पर विजिट करना होगा ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
प्रश्न 1: पुलिस चरित्र के चालान कितना होता है?
उत्तर: ईमित्र पर इसका चालान 260 रूपए आवेदन शुल्क व 20 रूपए प्रिंटिंग शुल्क राज्य सरकार द्वारा निर्धारित है ।
प्रश्न 2: पुलिस चरित्र बनाने के बाद वैधता कितनी होती है ?
उत्तर: पुलिस वेरिफिकेशन में वैधता के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं है आवश्यकता होने पर आपको नया आवेदन करना होगा ।
प्रश्न 3: Police satyapan kaha se jari hota hia?
उत्तर: यह सत्यापन जिला मुख्यालय से जारी किया जाता है और इसकी जाँच नजदीकी पुलिस स्टेशन द्वारा की जाती है।
प्रश्न 4: आधार कार्ड में एड्रेस व वर्तमान एड्रेस चेंज होने पर बन सकता है ?
उत्तर: हा , आपने जिन निवास स्थान पर निवास किया है व वर्तमान में निवास स्थान अलग है तो आवेदन के समय जानकारी अवश्य रूप से सबमिट करें ।
प्रश्न 5: बनाने में कितने दिन का समय लगता है ?
उत्तर: इसकी कोई निर्धारित समय सीमा नहीं है ,पुलिस जाँच के बाद जिला मुख्यालय द्वारा जारी किया जाता है ।
प्रश्न 6: इसके लिए थाने में शुल्क लिया जाता है क्या ?
उत्तर: नहीं, इसके लिए कोई शुल्क देय नहीं है, हा , ईमित्र पर आपको आवेदन शुल्क देय होता है ।
निष्कर्ष (Conclusion)
पुलिस सत्यापन प्रमाण पत्र के लिए अपने नजदीकी ईमित्र सेण्टर पर सम्पर्क करें दस्तावेज के रूप में आप अपना आधार व पासपोर्ट साइज फोटो हार्ड कॉपी या सॉफ्ट कॉपी को ऑनलाइन आवदेन में अपलोड किया जा सकता है
⚠️ जरूरी सूचना (Disclaimer):
RK Emitra Online एक निजी वेबसाइट है। यह किसी भी सरकारी विभाग का आधिकारिक पोर्टल नहीं है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि करें।
%20(1).png)