Ration Card Online Apply Process 2026 Step by Step
इस पोस्ट में Ration Card Aavedan व Correction in Ration Card व Add Member/Delete Member in Ration Card, Delete Ration Card व Surrender Certificate आदि सभी Topic पर विस्तृत जानकारी शेयर की गयी है।
इस पोस्ट में आप क्या जानेंगे:
- Introduction of Ration Card
- Required Document
- Correction and Editing
- Surrender Certificate
- Ration Card Apply
राशन कार्ड के बारे में परिचय
आवश्यक दस्तावेज की जानकारी
यदि आप नया राशन कार्ड बनाना चाहते है तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेजों की आवश्यकता होगी इन दस्तावेजों के साथ आप अपने नजदीकी ई मित्र सेंटर पर सम्पर्क कर सकते है ।
- परिवार में मुखिया की फोटो
- सभी सदस्यों के आधार कार्ड
- जन्म प्रमाण पत्र (यदि लागु हो )
- राशन कार्ड के लिए आवेदन फॉर्म
- सरेंडर सर्टिफिकेट (यदि लागु हो )
- मोबाइल नंबर
नया राशन कार्ड (New Ration Card Process)का आवेदन
यदि आप नया राशन कार्ड का आवेदन कर रहे है तो इसके लिए आपको कुछ जानकारियां होना आवश्यक है जैसे सरेंडर सर्टिफिकेट : -यदि आपका नाम पहले से किसी राशन कार्ड में है तो उसे हटवाए और इसका प्रिंट प्राप्त करें इस प्रिंट को सरेंडर सर्टिफिकेट कहा जाता है।
यदि आपका पुराना कार्ड डिलीट हो गया है तो आपको न्यू आवेदन के लिए लिए पुराने राशन कार्ड की कॉपी व एक शपथ पत्र (यदि लागु हो) आवेदन फॉर्म के साथ लगावे ।
यदि विवाहित दम्पति अपना कार्ड बनवाना चाहते है तो इसके लिए दोनों को सरेंडर सर्टिफिकेट आवेदन फॉर्म के साथ जमा करने होंगे ।
आवेदन फॉर्म किसी भी ईमित्र से प्राप्त कर सकते है या प्रिंट की सुविधा है तो आप निचे दिए गए लिंक से डाउनलोड कर प्रिंट भी कर सकते है यह जानकारी ग्रामीण क्षेत्र के आधार पर :-
- आवेदन फॉर्म में आवश्यक फोटो (मुखिया) की लगाए, पुरुष व महिला कोई भी बन सकता है।
- आवेदन फॉर्म को मुखिया के नाम से भरें ।
- सभी सदस्यों की जानकारी आवेदन फॉर्म में फील करें ।
- फोटो को ग्राम पचांयत (सरपंच) से सत्यापित करवाए ।
- आवेदन फॉर्म पर ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम सेवक) से हस्ताक्षरमय सील लगवाए ।
- आवेदन फॉर्म को नजदीकी ईमित्र पर जमा करे ।
- आवेदन के बाद ईमित्र रिसिप्ट व आवेदन संख्या प्राप्त करे ।
राशन कार्ड जानकारी अपडेट प्रोसेस
आप यदि वर्तमान खाद्य कार्ड में कुछ किसी प्रकार का अपडेट चाहते है तो आप सभी प्रकार के अपडेट केवल एक आवेदन फॉर्म से कर पाएंगे जैसे :
- नया नाम जोड़ना (बच्चे का / शादीशुदा महिला का या अन्य कारण)
- नाम का हटाना (शादी/मृत्यु /अन्य राशन में ट्रांसफर)
- जन्म तिथि संबंदी परिवर्तन
- वर्तनी या नाम संक्षोदन
- एड्रेस चेंज या अन्य कोई भी चेंज
आप राशन कार्ड करेक्शन का फॉर्म पोस्ट के लास्ट में दी गयी लिंक से डाउनलोड कर सकते है ।
Ration card Surrender Certificate
यदि आप पूर्व में किसी राशन कार्ड में जुड़े है और अन्य राशन कार्ड में जुड़ना चाहते है या आपको अलग राशन कार्ड बनाना है तो इसके लिए आपको वर्तमान राशन कार्ड से अपना नाम हटाना होगा जिससे सरेंडर सर्टिफिकेट कहा जाता है इसके लिए आप उपयुक्त कारण / विवाहित महिला के लिए विवाह प्रमाण पत्र आदि के साथ Ration card Correction Form भरकर अपने नजदीकी ईमित्र कियोस्क पर सम्पर्क कर सकते है ।
