1. Documets needed for Marriage Certificate

विवाह प्रमाण पत्र के लिए आवश्यक दस्तावेज :

यदि आप विवाह प्रमाण पत्र बना रहे है तो वर या वधु किसी भी पक्ष से आवेदन किया जा सकता है आप आवेदक वर या वधु किसी को भी बना सकते है  परन्तु आवेदन उसी पक्ष से होना चाहिए जिस पक्ष की ओर आवेदक बन रहा हो । 

📑 आवश्यक दस्तावेज़ विवरण
आपकी जानकारी को आसान बनाने के लिए दस्तावेज़ विवरण को 2 भागों में विभाजित किया गया है।
👰 वर एवं वधू (दोनों के लिए)
  • 🎂 Age Proof :
    जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की मार्कशीट अथवा अन्य मान्य दस्तावेज़।
  • 🪪 ID & Address Proof :
    आधार कार्ड (अनिवार्य)।
  • 👨‍👩‍👧 Jan Aadhaar Card :
    वर एवं वधू दोनों परिवारों का जन आधार कार्ड।
👥 गवाह (3 व्यक्ति)
  • वर पक्ष से 1 गवाह
  • वधू पक्ष से 1 गवाह
  • दोनों गवाहों का आधार कार्ड
  • पंडित / मौलवी का आधार कार्ड गवाह
📝 आवेदन फॉर्म
  • वर एवं वधू की 3 संयुक्त (Joint) फोटो
  • वर की 1 पासपोर्ट साइज फोटो
  • वधू की 1 पासपोर्ट साइज फोटो
💡 महत्वपूर्ण सूचना :
सभी दस्तावेज़ स्पष्ट एवं वैध होने चाहिए। आवेदन से पूर्व अपने सभी दस्तावेज को जाँच ले की आपके नाम व जन्म तिथि आदि में कोई विभिन्नता नहीं है ,आवेदन फॉर्म को साफ सुधारा भरें ।

2. How to Apply Marriage registration online

यदि आप विवाह प्रमाण पत्र बनवा रहे है तो सबसे पहले आवेदन फॉर्म को डाउनलोड कर ले आवदेन फॉर्म में वर वधु व गवाह के शपथ पत्र भरे तथा फोटो को यथा स्थान पर चिपकाये ।

💡 आवश्यक सूचना:
आवेदन फॉर्म में वर वधु तथा गवाह के अनुसार शपथ पत्र पर हस्ताक्षर करवाए तथा इन शपथ पत्र को नोटरी पब्लिक से प्रमाणित करवाए आवेदन फॉर्म के साथ सभी के आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज की फोटोकॉपी सल्गन करें।
आवेदन फॉर्म कम्पलीट होने के बाद आप इसे ईमित्र या पहचान वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन करवाए तथा इसकी एक रिसिप्ट प्राप्त करें , इस रिसिप्ट को आवेदन फॉर्म के साथ अपने नजदीकी विवाह पंजीयन अधिकारी (ग्रामसेवक) दे पास जमा करें , जाँच के बाद विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है।

 पहचान के वेबसाइट पर जाने के लिए यहाँ पर क्लिक करें । Pehchan Web portal

3. Marriage Certificate Form Format in Rajasthan

यहाँ विवाह प्रमाण पत्र का आवेदन फॉर्म डाउनलोड बटन के माध्यम से डाउनलोड कर सकते है ।

Download Pdf Form

4. How to Download Marriage certificate in Rajasthan

यदि अपने विवाह प्रमाण पत्र बनवा लिया है और आप उसे डाउनलोड करना चाहते तो इसके लिए आप पहचान पोर्टल में डाउनलोड सर्टिफिकेट पर क्लिक कर डाउनलोड कर सकते है :-

marriage certificate affadavit


आप आवेदन के समय प्राप्त पंजीकरण संख्या से डाउनलोड कर सकते है 

MARRIAGE CERTIFICATE STATUS CHECK


आप अपने मोबाइल नंबर से ट्रैक कर विवाह प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते है 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)


प्रश्न 1: how to Apply Marriage certificate if vadhu is outside rajasthan?

उत्तर: यदि आपका विवाह राजस्थान से बाहर हुआ है या वधु राजस्थान से बाहर की है तो इसके लिए एक शिथिलिता फॉर्म भरना है व फॉर्म के साथ  विवाह पंजीयन अधिकारी से सम्पर्क करें  उसके बाद ही आप आवेदन करें ।

प्रश्न 2: How Much Fees of Marriage Certificate?

उत्तर:ग्राम पंचायत फीस 120 रुपये व ईमित्र आवेदन शुल्क 50 रूपए है।

प्रश्न 3: विवाह प्रमाण पत्र बनने में कितना समय लगता है ?

उत्तर: इसकी को तय समय सीमा नहीं है ऑनलाइन के पश्चात् 5 से 7 दिन की प्रतीक्षा करें।

प्रश्न 4: क्या, विवाह प्रमाण में करेक्शन ऑनलाइन किया जा सकता है ?

उत्तर: नहीं , आप किसी भी करेक्शन के लिए ग्राम विकास अधिकारी या नगरपालिका में सम्पर्क करें ।

प्रश्न 5: क्या, विवाह प्रमाण पत्र को ऑनलाइन बनाया जा सकता है ?

उत्तर: हा, आप इसकी ऑफिसियल साइट पर विजिट कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है आवेदन के बाद प्रिंट को आवेदन फॉर्म के साथ ग्राम विकास अधिकारी के पास या नगरपालिका में जमा करावें।


निष्कर्ष (Conclusion)

विवाह प्रमाण पत्र बनाने की प्रक्रिया में आवेदन फॉर्म भरना एक ऑफलाइन प्रक्रिया है तो ऑफलाइन आवेदन के बाद इसे ऑनलाइन करने एक ऑनलाइन प्रोसेस है ।

⚠️ जरूरी सूचना (Disclaimer):

RK Emitra Online एक निजी वेबसाइट है। यह किसी भी सरकारी विभाग का आधिकारिक पोर्टल नहीं है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि करें।