Pan card online full process after April 2026 Step By Step by Rk emitra Online
RK Emitra Online में आपका स्वागत है।
1. What is permannet Account Number
आयकर प्रमाण पत्र, आयकर विभाग द्वारा दिया गया अकाउंट नंबर होता है जिसे भारत सरकार के आयकर विभाग द्वारा जारी किया जाता है जिसका उपयोग भारतीयों बैंको द्वारा लोन या बैंक खाता खुलवाने के समय किया जाता है इसके आलावा इसका उपयोग टैक्स भरने , प्रॉपर्टी खरीदने और सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया जाता है ।
पेन कार्ड 10 अंको की अल्फा व न्यूमेरिक वैल्यू से मिलकर बना होता है ।
आवेदन के आधार पर पैन कार्ड अलग अलग प्रकार के होते है जैसे :
- Individual (व्यक्तिगत): यह सामान्य नागरिकों के लिए होता है।
- Company (कंपनी): पंजीकृत कंपनियों के लिए।
- Firm/Partnership (फर्म): साझेदारी फर्म या LLP के लिए।
- Trust/Society: शैक्षणिक संस्थाओं, NGO या ट्रस्ट के लिए।
- Foreign Citizen: भारत में व्यवसाय करने वाले विदेशी नागरिकों या संस्थाओं के लिए।
2. आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
आवेदन करते समय आपको मुख्य रूप से तीन प्रकार के दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
- पहचान का प्रमाण (Proof of Identity): आधार कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट।
- पते का प्रमाण (Proof of Address): आधार कार्ड, बिजली का बिल, रेंट एग्रीमेंट या बैंक स्टेटमेंट।
- जन्म तिथि का प्रमाण (Proof of Date of Birth): आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र या 10वीं की मार्कशीट, PPO , वोटर आई कार्ड , मजिस्ट्रेट द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र , पासपोर्ट आदि ।
- नोट: आधार कार्ड सबसे महत्वपूर्ण है क्योंकि आजकल PAN Card आवेदन 'e-KYC' के माध्यम से आधार कार्ड के ओटीपी द्वारा ही पूरा हो जाता है परन्तु इसके लिए अप्रैल 2026 से आपको आधार कार्ड के साथ जन्म तिथि का प्रमाण पत्र भी आवश्यक है
3. Pan Card Apply Online Process Individual
1. NSDL (Protean) पोर्टल के माध्यम से:
1.सबसे पहले NSDL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 'Apply Online' पर क्लिक करें और 'Form 49A' चुनें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी भरें और सबमिट करें।
2.आधार ई-केवाईसी (e-KYC) चुनें ताकि आपको कोई भी दस्तावेज पोस्ट न करना पड़े।
- नोट: यदि आपके आधार कार्ड में मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो आप नजदीकी ईमित्र कियोस्क से बायो मेट्रिक स्कैन कर आवेदन कर सकते है ।
यह भी सरकारी मान्यता प्राप्त पोर्टल है, जहाँ से आप आसानी से पेन नंबर के लिए आवेदन कर सकते हैं।
Company, Firm/Partnership,Trust/Society के लिए पैन कार्ड बना रहे है तो आपको नार्मल पैन कार्ड की तरह ही आवेदन करना होगा परन्तु Individual की जगह आपको कंपनी , फर्म या ट्रस्ट आदि चुनना होगा ।
इसमें भी आपको 107 रूपए का भुगतान करना होगा तथा प्राप्त आवेदन फॉर्म को अन्य दस्तावेजों के साथ जैसे फर्म रजिस्ट्रशन, आयकर विभाग में डाक माध्यम या कोरियर के माध्यम से भेजना होंगे
4. Status Track
यदि आपने पैन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपको एक आवेदन क्रमांक प्राप्त होता है जिससे आप पैन कार्ड की वेबसाइट पर जाकर ट्रैक कर सकते है । यदि अपने UTI चुना है तो आपको UTI की वेबसाइट पर विजिट करना होगा और NSDL से अप्लाई किया है तो आप NSDL वेबसाइट पर विजिट कर सकते है ।
5. e-Pan Download
E-PAN डाउनलोड के लिए पैन कार्ड से ईमेल अकाउंट लिंक होना आवश्यक है क्यों की जब भी आप पैन कार्ड को डाउनलोड करते है तो पैन कार्ड आपकी रजिस्टर्ड ईमेल पर पैन कार्ड विभाग दवारा भेज दिया जाता है । साथ ही डाउनलोड चार्जेज के रूप में 8 रूपये भी लिए जाते है ।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)
Can i reprint Online ?
>
हा, यदि आपके पास आधार कार्ड व पैन नंबर है तो आप पैन कार्ड रीप्रिंट के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते है जिसके लिए आपको 50 रूपए का टोकन जमा करना होगा और आपके दिए गए एड्रेस पर आयकर विभाग द्वारा पेन कार्ड फिजिकल रूप में भेज दिया जाता है ।
How to apply pan card for minor online?
>
18 वर्ष से कम आयु के पैन कार्ड के लिए आप नजदीकी पैन सेण्टर पर संपर्क कर सकते है या आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है परन्तु आवेदन के बाद आपको आवेदन फॉर्म के साथ अन्य दस्तावेजों को पैन ऑफिस में भेजना होगा ।
How to apply pan card for partnership firm ?
>
सबसे पहले आपको फर्म का रजिस्ट्रेशन करवाना होगा, फिर ऑनलाइन आवेदन के समय पैन टाइप में फर्म सेलेक्ट करना होगा, आवेदन पूर्ण होने पर सम्पूर्ण आवेदन फॉर्म को प्रिंट कर पैन ऑफिस में फर्म रजिस्ट्रेशन व अन्य सहायक दस्तावेज के साथ भेजना होगा। इसकी बेहतर जानकारी के लिए आप आप नजदीकी CA से सम्पर्क कर सकते है ।
Can i apply pan card without aadhaar?
>
नहीं , आप बिना आधार कार्ड के पैन कार्ड अप्लाई नहीं कर सकते , पेन विभाग द्वारा पैन कार्ड के लिए आधार कार्ड को एक आवश्यक दस्तावेज माना गया है ।
Can i apply pan card only with aadhar card?
>
नहीं , अप्रैल 2026 के बाद आधार कार्ड के साथ आपको जनम तिथि का प्रमाण भी साथ में देना होगा जिसे आपको ऑनलाइन आवेदन के समय पीडीऍफ़ के रूप में अपलोड करना होग़ा ।
Truist pan Card Documents kya hai?
>
ट्रस्ट पैन कार्ड के लिए आपको पैन टाइप में ट्रस्ट पैन कार्ड सेलेक्ट करना होगा तथा आवेदन के बाद इसके प्रिंट को आपके ट्रस्ट दस्तवेजो के साथ इनकम टेक्स डिपार्टमेंट को भेजने होंगे आपको दस्तावेजों की जाँच के बाद आपका पैन कार्ड बन जाता है जिसे आपके एड्रेस पर भेज दिया जाता है ।
Business pan card ke liye aavshyak Dastavej kya hai?
>
बिज़नेस पैन कार्ड के लिए आपको पैन टाइप में बिज़नेस पैन कार्ड सेलेक्ट करना होगा तथा आवेदन के बाद इसके प्रिंट को आपके बिज़नेस रजिस्ट्रेशन दस्तवेजो के साथ इनकम टेक्स डिपार्टमेंट को भेजने होंगे आपको दस्तावेजों की जाँच के बाद आपका बिज़नेस पैन कार्ड आपके एड्रेस पर भेज दिया जाता है।
Find Pan Card With Aadhaar Card?
>
यदि आपका पैन कार्ड किसी कारण खो गया है और आपके पास पैन नंबर उपलब्ध नहीं है तो आप अपने नजदीकी CA या इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में सम्पर्क कर सकते है यदि आपने इंस्टेंट पैन कार्ड इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से किया है तो आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के वेबसाइट से आधार otp के माध्यम से पेन कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
निष्कर्ष (Conclusion)
पेन कार्ड के लिए आधार कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है तथा साथ ही आपको जन्म तिथि प्रमाण पत्र का दस्तावेज साथ में लगाना होगा , यदि पेन कार्ड सेजुड़ा आपका अन्य कोई प्रश्न है आप हमें कमेंट करे।
⚠️ जरूरी सूचना (Disclaimer):
RK Emitra Online एक निजी वेबसाइट है। यह किसी भी सरकारी विभाग का आधिकारिक पोर्टल नहीं है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि करें।
RK Emitra Online पिछले 10 से अधिक वर्षों से राजस्थान में ई-मित्र और CSC सेवाओं का सफलतापूर्वक संचालन कर रहा है। हमारा अनुभव ही हमारी पहचान है, जो हमें सरकारी योजनाओं और डिजिटल दस्तावेजों के कार्यों में एक्सपर्ट बनाता है। आज ही हमारी सेवाओं का लाभ उठाएं और अनुभवी मार्गदर्शन प्राप्त करें।
