PM Kisan Nidhi: 2019 के बाद जमीन नामांतरण वाले किसान कैसे ठीक करें अपना स्टेटस?
क्या आप एक किसान हैं और PM Kisan Samman Nidhi की किश्तें लंबे समय से रुकी हुई हैं? विशेष रूप से वे किसान जिनकी जमीन का नामांतरण (Mutation) 2019 के बाद या उसके आसपास हुआ है, अक्सर इस समस्या का सामना कर रहे हैं।
आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि आप PM Kisan Portal पर उपलब्ध 'Update Missing Information' विकल्प का उपयोग करके अपनी रुकी हुई किश्तें कैसे चालू करवा सकते हैं।
समस्या क्या है?
अक्सर जमीन का नामांतरण होने के बाद, सरकार के पोर्टल पर रिकॉर्ड अपडेट नहीं हो पाता। यदि आपकी जमीन का ब्यौरा (Land Details) PM Kisan डेटाबेस के साथ मैच नहीं करता है, तो सिस्टम स्वतः ही आपकी अगली किश्तें रोक देता है।
''यदि आपकी भूमि/जमीन खरीदी हुई है या आपके माता पिता द्वारा उपहार स्वरूप प्राप्त है तो आप इसे अपडेट नहीं कर पायेगे केवल विरासत में मिली जमीन को ,इसके लिए योग्य माना गया है ''
'Update Missing Information' विकल्प क्या है?
यह PM Kisan पोर्टल का एक विशेष फीचर है, जिसके माध्यम से आप अपनी जमीन से जुड़ी जानकारी को सीधे चेक कर सकते है यदि जानकारी missing है तो आप अपडेट कर सकते हैं ।
'PM Kisan Status Check' क्लिक करें
स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया (कैसे अपडेट करें):
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: pmkisan.gov.in पर जाएं।
- फार्मर कॉर्नर खोजें: होम पेज पर 'Farmer Corner' सेक्शन में जाएं।
- अपडेट विकल्प चुनें: 'Update Missing Information' लिंक पर क्लिक करें।
- विवरण दर्ज करें: आधार या रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा भरकर 'Search' करें।
- विवरण की जाँच : Missing information होने पर एक एडिट विंडो ओपन होंगी ।
- Missing नहीं होने पर : यदि जानकारी पहले से सही अपडेट है तो Correct Information की पॉपअप ओपन होंगी।
- जानकारी Missing है तो : अपने आधार कार्ड की OTP से लॉगिन करें ।
- जमाबंदी की जानकारी भरें : खसरा नंबर से अपनी जमाबंदी ट्रैक करें ।
- लैंड वेस्टिंग डेट भरें : जमीन / भूमि आपके नाम कब ट्रांसफर हुई है ।
- अंतिम खाता धारक : अंतिम खाता धारक जिसकी मृत्यु के बाद आपको जमीन विरासत में मिली है उनकी जानकारी व मृत्यु प्रमाण पत्र स्कैन कर अपलोड करना है । या पोर्टल के अनुसार जानकारी अपलोड करें ।
- जमाबंदी अपलोड : सत्यापित जमाबंदी अपलोड सबमिट करें ।
- सबमिट करें: फॉर्म को सफलतापूर्वक सबमिट करें।
E-kyc Update
- PM KISHAN APP
PM KISHAN एंडरॉयइड ऐप में माध्यम से आप के वाई कर सकते है इस एप में फेस प्रमाणीकरण के माध्यम से आपका सत्यापन किया जाता है।
- CSC (Commen Service Center)
📚 Related Articles
महत्वपूर्ण सुझाव:
- दस्तावेज तैयार रखें: फॉर्म भरते समय अपनी नवीनतम जमीन की नकल (Jamabandi) अपने पास रखें, जमाबंदी के साथ मृत्यु प्रमाण पत्र भी चाहिए जिससे आपको जमीन विरासत में मिली है।
- सत्यापन: सबमिट करने के बाद, आपका डेटा संबंधित पटवारी या तहसील कार्यालय में सत्यापन (Verification) के लिए भेजा जाएगा।
- समय सीमा: अपडेट करने के बाद कम से कम 15 से 30 दिन का समय लग सकता है।
प्राय : पूछे जाने वाले सवाल :-
सवाल 1 : क्या इसके लिए फार्मर रजिस्ट्री होना आवश्यक है ?
जवाब : हा , आप बिना फार्मर आईडी के मिसिंग इनफार्मेशन अपडेट नहीं कर पाएंगे ।
सवाल 2 : आधार में मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है ?
जवाब : हा , अपडेट के समय आधार OTP आवश्यक है , आप एक मोबाइल नंबर को केवल एक फॉर्म में ही अपडेट कर पायेंगे ।
सवाल 3 : क्या खरीदी हुई या उपहार स्वरुप प्राप्त जमीन पर लाभ लिया जा सकता है ?
जवाब : नहीं , केवल पैतृक / विरासत में प्राप्त भूमि पर लाभ प्राप्त है ।
सवाल 4 : क्या , पति व पत्नी दोनों इसका लाभ ले सकते है ?
जवाब : नहीं , दोनों में केवल एक ही आवेदन के लिए पात्र है।
सवाल 5 : What is Land Vasting Date ?
जवाब : विरासत में प्राप्त जमीन आपके नाम कब दर्ज हुई है इसकी जानकारी ही Land Vasting date है जो आपकी पुरानी जमाबंदी या नई जमाबंदी पर प्रिंट हो सकती है ।
⚠️ जरूरी सूचना (Disclaimer):
RK Emitra Online एक निजी वेबसाइट है। यह किसी भी सरकारी विभाग का आधिकारिक पोर्टल नहीं है। कृपया आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी की पुष्टि करें।
.png)