how to get duplicate marksheet from BSER
Last Updated:
क्या आपकी RBSE 10th या 12th की मार्कशीट खो गई है? या फिर आपको आगे की पढ़ाई (Higher Studies) के लिए BSER Ajmer Migration Certificate की तुरंत ज़रूरत है? पहले के समय में इसके लिए अजमेर बोर्ड के चक्कर काटने पड़ते थे, जिससे समय और पैसा दोनों बर्बाद होता था। लेकिन अब ऐसा नहीं है!
Board of Secondary Education, Rajasthan (BSER) ने अब स्टूडेंट्स के लिए सभी ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे Duplicate Marksheet, Migration Certificate, और Certificates घर बैठे मंगवाने की ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है।
इस आर्टिकल में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप (Step-by-Step) बताएंगे कि आप कैसे RBSE duplicate marksheet online apply कर सकते हैं और इसे सीधे अपने घर के पते पर प्राप्त कर सकते हैं।
परिचय
BSER Ajmer की ऑनलाइन डॉक्यूमेंट सेल के तहत आप निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स के लिए घर बैठे आवेदन कर सकते हैं: Duplicate Marksheet (10वीं और 12वीं की डुप्लीकेट मार्कशीट) Migration Certificate (स्कूल या कॉलेज चेंज करने के लिए माइग्रेशन) Provisional Certificate (अस्थायी प्रमाण पत्र)
आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मार्कशीट रोल नंबर
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी (वैकल्पिक )
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
अगर आप RBSE duplicate marksheet download करना चाहते हैं या उसकी हार्डकॉपी घर पर मंगवाना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- Step 1: ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं
- Step 2: एप्लीकेशन पोर्टल ओपन करें
- Step 3: स्टूडेंट डिटेल्स (Student Details) भरें
सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। होम पेज पर आपको राइट साइड में "Online Document / Correction" का लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
Official Website Visit Kare
अब आपको एक नए पोर्टल (bserexam.com या बोर्ड के डेडिकेटेड पेज) पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। यहाँ आपको "Feed Application Form for Duplicate Document and Migration" का ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा। इसमें आपको अपनी बिल्कुल सही जानकारी भरनी होगी:
- Class (कक्षा): Secondary (10th) या Higher Secondary (12th) को चुनें।
- Document Type: आपको मार्कशीट चाहिए या माइग्रेशन सर्टिफिकेट, उसे सिलेक्ट करें।
- Exam Year: आपने किस साल परीक्षा पास की थी।
- Roll Number: अपना बिल्कुल सही रोल नंबर दर्ज करें।
- Student Name & Father's Name: जो नाम पुरानी मार्कशीट में लिखा था, वही स्पेलिंग डालें।
- Date of Birth: अपनी जन्म तिथि सिलेक्ट करें।
- Mobile Number & Aadhaar Number: अपना चालू मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर दर्ज करें।
- Complete Address: वह पूरा पता (Address) भरें जहाँ आप मार्कशीट मंगवाना चाहते हैं (District, State और PIN Code के साथ)।
- ID Proof: अपना कोई भी एक वैलिड गवर्नमेंट आईडी प्रूफ (Aadhaar Card, Voter ID, या Driving License) स्कैन करके अपलोड करें।
📚 Related Articles
आवेदन शुल्क
सभी डिटेल्स को एक बार अच्छी तरह चेक करने के बाद फॉर्म सबमिट करें। इसके बाद आपको निर्धारित फीस ऑनलाइन पे करनी होगी। आप Debit Card, Credit Card, Net Banking, या UPI (PhonePe/Google Pay/Paytm) के माध्यम से पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट सक्सेसफुल होने के बाद Challan/Receipt Number को स्क्रीनशॉट लेकर या प्रिंट करके सुरक्षित रख लें।
| Category | Fees |
|---|---|
| Duplicate Marksheet | ₹300 |
| Duplicate Certificate | ₹400 |
| Duplicate Migration Certificate | ₹300 |
एप्लीकेशन स्टेटस कैसे ट्रैक करें? (How to Track BSER Document Status)
फॉर्म भरने और पेमेंट होने के बाद बोर्ड आपके डिटेल्स को वेरीफाई करता है और Speed Post के जरिए डॉक्यूमेंट आपके घर भेज देता है। इसका स्टेटस चेक करने के लिए:
पोर्टल पर वापस जाएं और "View Application Status" लिंक पर क्लिक करें। अपना Challan Number या Registration ID दर्ज करें। आपके सामने स्क्रीन पर स्टेटस आ जाएगा। आमतौर पर अप्लाई करने के 7 से 15 दिनों के भीतर डॉक्यूमेंट आपके घर के पते पर पहुंच जाता है।Frequently Asked Questions
Q1.BSER Ajmer Duplicate Marksheet कितने दिन में घर आती है?
ऑनलाइन अप्लाई करने के बाद लगभग 7 से 15 वर्किंग डेज (Working Days) में आपका डॉक्यूमेंट स्पीड पोस्ट के जरिए आपके घर पहुंच जाता है।
Q2.क्या हम साल 2000 से पुरानी मार्कशीट भी ऑनलाइन मंगवा सकते हैं?
हा , इस पोर्टल पर साल 1975 के बाद के ही रिकॉर्ड उपलब्ध हैं। आप ऑनलाइन आर्डर कर सकते है।
Q3. क्या पोस्ट से आने वाली डुप्लीकेट मार्कशीट हर जगह वैलिड होती है?
हाँ, जो डुप्लीकेट मार्कशीट आपके घर पर डाक से आएगी, वह बोर्ड द्वारा प्रमाणित होती है और उस पर डिजिटल साइन/सील होते हैं, इसलिए वह 100% हर जगह मान्य (Valid) है।
