राजस्थान खाद्य सुरक्षा योजना 2026: पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और नाम जोड़ने की पूरी जानकारी
Last Updated:
राजस्थान सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के अंतर्गत पात्र परिवारों को रियायती दरों पर गेहूं एवं अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को खाद्य सुरक्षा प्रदान करना है। पात्र लाभार्थियों का नाम राशन कार्ड में खाद्य सुरक्षा श्रेणी में शामिल होने पर सरकारी दरों पर अनाज उपलब्ध कराया जाता है। APL राशन कार्ड में प्रति व्यक्ति 5KG व अन्तोदय राशन कार्ड में 35KG राशन दिया जाता है।
What is Khadya Surksha Yojana
खाद्य सुरक्षा योजना (NFSA) भारत सरकार द्वारा लागू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है, जिसे राजस्थान में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के माध्यम से संचालित किया जाता है। इस योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को निर्धारित मात्रा में खाद्यान्न कम कीमत पर उपलब्ध कराया जाता है।
पात्रता
पात्रता में किसी एक श्रेणी में शामिल हो :-
राज्य सरकार द्वारा खाद्य सुरक्षा के लिए में जुड़ने के लिए योजना की पात्रता को 44 श्रेणियों में विभाजित किया गया है जिनमे कुछ श्रेणियां यहाँ पर दी गयी है
- लघु & सीमांत कृषक
- एकल नारी विधवा पेंशन
- वृद्ध पेंशन प्राप्त करने वाले
- श्रम विभाग द्वारा पंजीकृत श्रमिक
- मनरेगा में काम करने वाले मजदुर
- ऐकल महिलाएं
- भूमिहीन कृषक (ग्रामीण क्षेत्र)
- विशेष योग्यजन व्यक्ति
निष्कासन श्रेणी (अपात्र )
- परिवार में कोई भी सदस्य आयकर दाता हो
- चारपहिया वाहन (ट्रेक्टर , वाणिज्यक आदि को छोड़कर ) हो
- वार्षिक आय 1 लाख से अधिक हो
आवश्यक दस्तावेज
- राशन कार्ड
- जन आधार
- पात्रता से संबधित प्रमाण
- मोबाइल नंबर
📚 Related Articles
- Police Verficiation Rajasthan (Step by Step Guide)
- Cet Exam 2026 Rajasthan
- मूल निवास कैसे बनाये ?
- जाति प्रमाण पत्र बनाने की प्रोसेस पढ़े ?
ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
- Official Website खोलें।
- खाद्य सुरक्षा योजना आवेदन फॉर्म पर क्लिक करें ।
- अपना राशन कार्ड नंबर डालें ।
- परिवार के किसी भी सदस्य की ekyc otp से वेरीफाई करें ।
- यदि गैस कनेक्शन है तो जानकारी भरे ।
- सभी सदस्यों की आय की प्रवति को भरे ।
- मोबाइल नंबर दर्ज करें ।
- अपना जन आधार नंबर डाले ।
- आवेदन की श्रेणी का चुना करें व दस्तावेज की पीडीऍफ़ तैयार करें ।
- पीडीऍफ़ दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को सबमिट करें ।
- आवेदन संख्या सेव करें ।
आवेदन शुल्क
| Category | Fees |
|---|---|
| आवेदन शुल्क | ₹ कोई शुल्क नहीं |
महत्वपूर्ण तिथियां
| कार्य | तिथि |
|---|---|
| आवेदन प्रारंभ | उपलब्ध नहीं |
| अंतिम तिथि | विभाग द्वारा जारी नहीं की गयी है |
महत्वपूर्ण लिंक
Frequently Asked Questions
Q1. खाद्य सुरक्षा की लास्ट डेट क्या है ?
उत्तर -राज्य सरकार द्वारा कोई निर्धारित तिथि नहीं है आप जल्द से जल्द ऑनलाइन आवेदन करें।
Q2. खाद्य सुरक्षा में अपना नाम कैसे चेक करें ?
उत्तर-आप ऑफिसियल साइट पर विजिट करके राशन कार्ड नंबर या फिर आवेदन संख्या से खाद्य सुरक्षा का आवेदन चेक कर पाएंगे ।
Q3. फीस कितनी है?
उत्तर-आवेदन के लिए किसी भी प्रकार की फीस लागु नहीं है परन्तु ईमित्र या साइबर कैफे को आवेदन का शुल्क देना होगा ।
Q4. खाद्य सुरक्षा आवेदन के कितने दिन बाद शुरू होता हैं ?
उत्तर-विभाग द्वारा आपके आवेदन की जाँच के बाद खाद्य सुरक्षा को शुरू चालू की जाती है जिसमे लगभग एक महीने का समय लग जाता है ।
Q5. खाद्य सुरक्षा योजना फॉर्म कहा से डाउनलोड करें ?
उत्तर-इस योजना में आवेदन के लिए किसी भी प्रकार के आवेदन फॉर्म की आवश्यकता नहीं है।
